पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र ने पर्यटकों की सुविधा हेतु पार्किंग स्थलों से सम्बन्धित क्यूआर कोड सिस्टम का किया उद्धाटन

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र डॉ नीलेश आनन्द भरणे ने आज आगामी पर्यटन सीजन के दृष्टिगत पर्यटकों की सुविधा हेतु पार्किंग स्थलों से सम्बन्धित क्यूआर कोड सिस्टम का उद्धाटन किया। क्यू आर कोड सिस्टम को तल्लीताल स्थित टोल टैक्स बूथ पर स्थापित किया गया है। बार कोड सिस्टम को विभोर गुप्ता, डॉयरेक्टर विकेन्द्र इनोवेश्न लैब्स प्रा0 लिमिटेड (मोबीक्यूविल) कम्पनी द्वारा बनाया गया है। इसे बनाने में परिक्षेत्र कार्यालय में नियुक्त कांस्टेबल संजय सिंह रावत व बृजेश यादव द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक के दिशा निर्देशन में काफी मेहनत की गयी है। यह क्या, कोड में नैनीताल के छह पार्किंग स्थलों को सम्मिलित किया गया है। इनमें अशोक टाकीज पार्किंग, मल्लीताल, डीएसए पार्किंग मल्लीताल, नियर बीडी पाण्डे हॉस्पिटल पार्किग, मेट्रोपोल पार्किंग मल्लीताल, केएमवीएन सूखाताल पार्किंग, मल्लीताल नारायणनगर पार्किग नैनीताल को शामिल किया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

कहा गया है कि नैनीताल में भारी मात्रा में पर्यटकों की आवाजाही रहती है, जिसके मद्देनजर पार्किंग की भारी समस्या रहती है। पर्यटकों को पता नहीं होता है कि पार्किंग स्थल कहॉ-कहॉ हैं तथा उन्हें कहॉ जाना है तथा कौन सी पार्किंग में कितनी क्षमता है। जिस कारण पर्यटक अनावश्यक परेशान होते रहते है उनकी इस समस्या को ध्यान में रखते हुए ही क्यूआर कोड सिस्टम लागू किया गया है। यह सिस्टम केे लागू होने से पर्यटकों को इस बात की जानकारी आसानी से प्राप्त हो पायेगी कि किस पार्किंग में कितनी गाडियॉ खड़ी हो सकती है और कहॉ पार्किंग हेतु जगह उपलब्ध है। इस सिस्टम में यह भी व्यवस्था की गयी है कि जैसे ही एक पार्किंग फुल हो जाएगी तो पर्यटकों को क्यूआर कोड स्कैन कराकर दूसरे पार्किंग स्थल पर भेजा जाएगा । जिससे पर्यटकों को अनावश्यक इधर उधर घूमने की आवश्यकता नहीं पडे़गी। इस सिस्टम के आने वाले एडवांस वर्जन में यह भी सुविधा होगी कि कोड स्कैन करते ही पर्यटकों की गाड़ियों की नम्बर प्लेट भी रीड होगी। जिससे शहर में बार-बार अनावश्यक रूप से चक्कर लगा रही गाड़ियों की जानकारी हो पायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

उक्त बार कोड सिस्टम के इससे भी एडवांस वर्जन के माध्यम से बार कोड स्कैन करते ही वाहन के मालिक का पूरा पता हमें प्राप्त हो जाएगा जिससे अन्य जनपदों व शहरों से अपराध कर आने वाले व्यक्तियों को आसानी से पकड़ा जा सकेगा। जिससे अपराध नियंत्रण में भी सहायता मिलेगी।बताया गया है कि आने वाले एडवांस क्यूआर कोड सिस्टम से यह भी जानकारी प्राप्त हो सकेगी की कौन से नम्बर की कुल कितनी गाडियॉ शहर के अन्दर प्रवेश हुई है और कितनी बाहर निकल चुकी हैै। उसका डाटा भी पुलिस के पास रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More