उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरुबख्श सिंह की अदालत ने हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 30 जुलाई 2022 को लंबगांव मोटरमार्ग पर स्थित एक होटल में काम करने वाले ज्ञानसू निवासी महादेव नौटियाल ने रात में शराब के नशे में उत्तरकाशी केदारघाट से अपने साथी सोबन सिंह पंवार को नदी में धक्का दे दिया था। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इसके बाद अगले दिन जब सोबन नहीं घर पहुंचा तो होटल मालिक ने 31 जुलाई को थाना कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करवाई। एक अगस्त को पुलिस ने शक के आधार पर महादेव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में महादेव ने बताया कि वह घटना के दिन होटल मालिक से 1500 रुपये लेकर बाजार चल दिया था, जहां उन्होंने शराब पी। उसने बताया कि हम दोनों हलवाई का काम करते थे और सोबन अक्सर उसे परेशान किया करता था। जिसकी रंजिश रखते हुए उसने उसे रात में केदारघाट पर ले जाकर भागीरथी में धक्का दे दिया था और चुपचाप वहां से अपने घर को चला गया। आठ अगस्त 2022 को पुलिस ने चिन्यालीसौड़ के पास टिहरी बांध की झील से शव बरामद किया। 10 सितंबर 2022 को पुलिस ने मामले में विवेचना पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। सहायक शासकीय अधिवक्ता पूनम सिंह ने बताया कि अभियोजन पक्ष की ओर से शासकी अधिवक्ता यशपाल सिंह रावत द्वारा मामले में 13 गवाह पेश किए गए। जिस पर सुनवाई पर करते जिला जज गुरुबख्श सिंह ने आरोपी को सजा सुनाई।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों से नियम विरुद्ध शुल्क वसूली के मामले में शिक्षा विभाग द्वारा सख्त रुख अपनाने के बाद अब अप्रैल 2026 के दौरान हुई जांच के बाद कार्रवाई का असर दिखने लगा है।46 निजी विद्यालयों ने अभिभावकों से वसूली गई 39 लाख […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और […]
ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के भीतर घमासान के संकेत मिलने लगे हैं। संगठन में पदों को लेकर नेताओं के बीच खींचतान खुलकर सामने आ रही है। देहरादून भाजपा महानगर में मंडल अध्यक्षों के बदलाव को लेकर उठा विवाद अब सियासी चर्चा […]