जिला निर्वाचन अधिकारी ने निष्पक्ष/शांतिपूर्ण संपदानार्थ हेतु सर्वाधिक मतदाताओं वाले पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी वंदना ने 19 अप्रैल को होने जा रहे सामान्य लोकसभा निर्वाचन-2024 के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण सफल संपदानार्थ हेतु हल्द्वानी और लालकुआ विधानसभा के सर्वाधिक मतदाताओं वाले पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बालिका इंटर कॉलेज बनभूलपुरा, राजकीय इंटर कॉलेज, बनभूलपुरा, इंद्र नगर पूर्वी भाग, शिशु भारती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गाजाजौली और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गजाजौली में बनाए गए पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। एआरओ एपी बाजपेई को पोलिंग स्टेशन/पोलिंग बूथ पर व्यवस्था सुदृढ़ करने की निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा प्रत्येक पोलिंग बूथ पर बिजली, पानी आदि की व्यवस्था के साथ ही जो बुजुर्ग, दिव्यांग(मतदान से छूटे), गर्भवती महिलाओं आदि मतदाताओं को उनके पोलिंग बूथ पर बैठने के लिए वेटिंग एरिया बनाया जाए और उसको धूप (गर्मी) से बचाने के लिए शेड/टेंट से कवर किया जाए। सभी पोलिंग बूथों पर शौचालय की व्यवस्था हो और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मतदान के दौरान कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन का प्रयोग न करें और मतदान करते समय उसकी वीडियो या फोटो न लें पाये, मतदान की गोपनीयता सुनिश्चित करने हेतु इसके लिए पोलिंग स्टेशन/पोलिंग बूथ पर से मोबाइल जमा करने की व्यवस्था कर ली जाए। विद्यालय परिसर के हाल में बने जाइंट मतदान बूथ का पार्टीशन तत्काल कर लिया जाए और पोलिंग बूथ पर मतदान करने आए मतदाताओं के प्रवेश और निकासी की का रास्ता अलग-अलग करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। पोलिंग बूथ भवन पर राजनीतिक दलों या प्रत्याशियों के चिन्हों से मिलते जुलते चिन्हों या चित्रों को हटा दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर प्रकृति संरक्षण का संकल्प के साथ महानगर कांग्रेस ने किया वृक्षारोपण 

 

इस दौरान उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, सीओ नितिन लोहनी, तहसीलदार हल्द्वानी सचिन कुमार, तहसीलदार लालकुआं मनीषा बिष्ट, 13- बनभूलपुरा सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉक्टर पवन टम्टा, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: District Election Officer inspected the polling booths with maximum number of voters for fair/peaceful polling DM nainital Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता की सेवाएं समाप्त   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता अशोक प्रजापति की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही चयन समिति के सदस्यों को भी नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा गया है। जल निगम में 2014 में […]

Read More
उत्तराखण्ड

उपेक्षा से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी में मजबूत पैठ रखने वाले वरिष्ठ नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  जानकारी के अनुसार लक्सर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत कारणों […]

Read More
उत्तराखण्ड

“दावो की खुली पोल – ब्यवस्थाएं गोल” केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। निगम प्रशासन भले ही बड़े -बड़े दावे क्यों न कर रहा हो,  लेकिन बरसात की शुरुआत ने प्रशासनिक दावो पर पानी फेर दिया। जिसका शनिवार (आज) ज्वलंत उदाहरण बना है हल्द्वानी का यह सरस मार्केट।  कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस सरस कांम्प्लेक्स में […]

Read More