नैनीताल। माल रोड पर चलती कार से स्टंटबाजी करने वाले युवकों के वायरल वीडियो पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए उक्त तीन युवको के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई के साथ ही चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बताते चलें कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिसमें दोयुवक माल रोड जैसी व्यस्त और पर्यटन के लिहाज से संवेदनशील जगह पर चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर जानलेवा स्टंट करते दिखाई दे रहे थे। जिससे आम जनमानस में गलत संदेश गया और सड़क सुरक्षा की गंभीर अनदेखी उजागर हुई।वीडियो के आधार पर यातायात प्रभारी वेद प्रकाश की तत्परता से युवकों की पहचान की गई।जिसमें चालक अक्षय मल्होत्रा निवासी गुरुनानकपुरा,यमुनानगर (हरियाणा) और उसके साथ सवार हरदीप ठाकुर और दीपक शर्मा को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की गई। चालक के खिलाफ ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई, जबकि अन्य दोनों युवकों का चालान उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत किया गया। साथ ही पुलिस ने तीनों युवकों की काउंसलिंग करते हुए उन्हें भविष्य में ऐसे कृत्य न करने की सख्त चेतावनी दी।युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखित माफी मांगी और दोबारा ऐसी हरकत न करने का वादा किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्टंटबाजी, रैश ड्राइविंग, ड्रंक एंड ड्राइव व ओवरलोडिंग जैसे कृत्यों के खिलाफ जिलेभर में सघन अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि “सड़क को स्टंट का मैदान न बनाएं, संस्कार से सफर को यादगार बनाएं।”
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। कैंचीधाम मंदिर के समीप मंगलवार (आज) दूध लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे पौड़ी निवासी युवक को बस से उतरते ही अज्ञात ने चाकू घोंप दिया। घटना के बाद घायल के बैग से चार लाख रुपये गायब बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार पौड़ी निवासी विकास देहरादून में डिजिटल मार्केटिंग […]