गलत तथ्य प्रस्तुत किए जाने के मामले में डीएम नैनीताल ने ब्यापारी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के दिए आदेश

ख़बर शेयर करें -
 

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ने न्यायालय के समक्ष गलत तथ्य प्रस्तुत किए जाने के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा निर्णय सुनाया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने हल्द्वानी के आज़ाद नगर, थाना बनभूलपुरा निवासी नाहिद कुरैशी पुत्र वाजिद कुरैशी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के आदेश जारी किए हैं।

जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नाहिद कुरैशी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत था। मामले की सुनवाई के दौरान नाहिद कुरैशी ने जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के समक्ष यह तर्क प्रस्तुत किया कि वह एक व्यापारी है और व्यापार के सिलसिले में उसे अक्सर नकद धनराशि के साथ आवागमन करना पड़ता है, जिससे उसके जान-माल को खतरा बना रहता है। इसी आधार पर उसने अपने शस्त्र लाइसेंस को बनाए रखने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

मामले की जांच और परीक्षण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि संबंधित व्यक्ति द्वारा प्रस्तुत तर्क वास्तविकता से मेल नहीं खाते। जांच में विगत वर्ष के आयकर रिटर्न के आधार पर यह पाया गया कि नाहिद कुरैशी की वार्षिक आय ₹5,78,600/- है, जिसपर उसने लगभग ₹13,000/- आयकर का भुगतान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल द्वारा आय विवरण एवं अन्य तथ्यों पर सम्यक विचार करने के उपरांत यह निष्कर्ष निकाला गया कि संबंधित व्यक्ति की आय और परिस्थितियां ऐसी नहीं हैं, जिनसे यह माना जा सके कि उसके जान-माल को कोई असाधारण या विशिष्ट खतरा है, जिसके लिए शस्त्र धारण करना आवश्यक हो।उक्त तथ्यों एवं परिस्थितियों के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय नैनीताल ने नाहिद कुरैशी को जारी शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने का निर्णय सुनाया। आदेश जारी करते हुए संबंधित व्यक्ति का शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Case of presenting false facts before the court DM Nainital takes strict action In a case involving the presentation of false facts nainital news Order to cancel businessman's arms license the District Magistrate of Nainital has ordered the cancellation of a businessman's arms license uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज डीएम नैनीताल का कड़ा रुख नैनीताल न्यूज न्यायालय के समक्ष गलत तथ्य प्रस्तुत किए जाने का मामला ब्यापारी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने का आदेश

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More