देहरादून में खुला “डॉग विला लग्जरी पेट होटल एंड स्पा”, पशुपालन मंत्री ने किया उद्घाटन

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में डॉग लवर के लिए अच्छी खबर है। आपको बता दे कि डॉग शेल्टर के साथ-साथ अब केयर और ट्रीटमेंट जैसी सुविधाएं भी मिल सकेगी। जिसके चलते पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आज “डॉग विला लग्जरी पेट होटल एंड स्पा” का उद्घाटन किया।

जिसमें डॉग डे केयर ट्रीटमेंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। आपको बता दे कि डॉग मालिको को घर से बाहर जाने बाद कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता था, जिसमे अपने डॉग्स को रखने की समस्या उनके सामने आती है, लेकिन अब डॉग विला में वह अपने डॉग्स को डे केयर के लिए छोड़ सकते हैं। जिसमें डॉग विला के कर्मचारी डॉग्स की देखभाल करेंगे और उनकी दिनचर्या के हिसाब से उन्हें खाना, पानी और एक्सरसाइज जैसी सुविधाएं प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

वही इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए पशुपालन मंत्री ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि मैं खुद एक पेट ऑनर हूं और मेरे घर में भी डॉग्स है मगर हमेशा मेरे सामने यह समस्या आती थी कि अगर कहीं बाहर जा रहे हैं या फिर अपने डॉग्स की ग्रूमिंग या ट्रीटमेंट अच्छे से कहीं करना हो तो बड़ी समस्या आती थी, मगर ऐसे डॉग्स शेल्टर के बाद अब देहरादून वासियों को एक अच्छी सुविधा मिलेगी। वही दूसरी और डॉग विला के चेयरमैन विक्रम लूथरा ने जानकारी देते हुए बताया हमारे यहां जितने भी डॉग्स आएंगे उनके लिए स्पेशल ट्रीटमेंट और केयर की सुविधा उपलब्ध है। जिसमें सभी डॉग्स मालिकों के अनुसार उन्हें खाना-पानी और एक्सरसाइज देंगे और उनकी वीडियो ग्राफी भी की जाएगी। साथ ही यह वीडियो उनके मालिकों को भेजी जाएगी। विक्रम लूथरा ने बताया जितने भी आसपास के आवारा डॉग से उनके लिए भी हमारे यहां मुफ्त ट्रीटमेंट उपलब्ध होगा। जिसमें हमारे डॉक्टर निशुल्क इलाज देंगे और आसपास के जितने भी क्षेत्र हैं वहां के डॉग्स का ख्याल रखा जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: “Dog Villa Luxury Pet Hotel and Spa” opened in Dehradun Animal Husbandry Minister inaugurated it dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More