सोशल मिडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक पोस्टों से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालो के विरुद्ध कार्यवाही की तैयारी में दून पुलिस     

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों, आपत्तिजनक पोस्टों के संबंध में जनपद के विभिन्न थानों में अब तक 21 अभियोग पंजीकृत किये गए हैं। जनपद पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर निरंतर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। भ्रामक खबरों, आपत्तिजनक पोस्टों का स्वत: संज्ञान लेते हुए दून पुलिस द्वारा निरंतर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिह कुँवर का कहना हैं की भ्रामक खबरों/ आपत्तिजनक पोस्टों के माध्यम से सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करने वाले के विरुद्ध एनएसए के तहत कार्यवाही की जाएगी। विगत कुछ समय से सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करते हुए कुछ अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक खबरे/ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट की गई थी। जनपद पुलिस द्वारा उक्त संवेदनशील मुद्दों पर सतर्क दृष्टि रहते हुए विगत 6 माह के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें /आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध 21 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। जिनमें से11 अभियोग सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले वक्तव्य व वीडियो प्रसारित करने के संबंध में है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

जनपद पुलिस इन मुद्दों के प्रति बेहद गंभीर और संवेदनशील है तथा सोशल मीडिया के माध्यम से सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करने वाले लोगों पर पुलिस द्वारा निरंतर रूप से सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, ऐसे सभी अराजक तत्वों के विरुद्ध पुलिस द्वारा आईपीसी तथा आईटी एक्ट के तहत सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। साथ ही ऐसे सभी व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किसी पोस्ट से यदि किसी प्रकार की कोई कानून व्यवस्था अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की स्थिति उत्पन्न होती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध के एनएसए के तहत भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा की जनपद पुलिस का आमजन से अनुरोध है कि सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित की जा रही भ्रामक खबरों तथा आपत्तिजनक पोस्टो पर ध्यान ना दें तथा ऐसी किसी पोस्ट को बिना सोचे समझे आगे प्रसारित ना करें। व्यवस्था बनाए रखने में जनपद पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Doon police in preparation for action against those who disturb social harmony with misleading objectionable posts on social media Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More