हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने जारी बयान में कहा है कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने आम जनमानस के साथ बहुत बड़ा छलावा किया है। लोकसभा चुनाव के मतदान के तुरंत कुछ दिनों बाद ही बिजली की दरों में 6.92 फ़ीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है। जिससे आम जनमानस बहुत त्रस्त हो चुका हैं। आमदनी में लगातार गिरावट और बेतहाशा बढ़ती हुई चौतरफा महंगाई की मार के बाद अब उपभोक्ताओं को यह बिजली के बिल में बढ़ोतरी का अतिरिक्त बोझ भी सहन करना पड़ेगा। आम जनमानस की समस्याओं से सरकार का कोई लेना देना नही आर्थिक रूप से टूट चुके गरीब, मध्य वर्ग को इस प्रस्तावित अतिरिक्त बोझ से राहत देने के लिए प्रदेश सरकार तत्काल उपाय निकाल कर आम जनता को राहत देने का काम करना चाहिए।
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने सरकार को निरंकुश बताते हुए यह भी कहा कि पहाड़ो में लगी भीषण आग के समाधान के लिए भी सरकार ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए है। सरकार गहरी नींद में सोयी हुई हैं और आम जनमानस हर तरफ़ से संकट ही संकट झेल रहा हैं। इस वर्ष पानी का भी गहरा संकट आमजन को हो रहा है। पहाड़ो में पानी के श्रोत भी सूखते जा रहे है। सरकार इस विषय पर भी अपना ध्यान नहीं दे रही है। प्रदेश में हर तरफ़ पानी की क़िल्लत बढ़ती जा रही है राज्य की सरकार को तुरंत ट्यूबेलो का इंतज़ाम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग कर जल संरक्षण करना चाहिए और जो ओवर हेड टैंक बनाए गए उनमें पानी भरना चाहिए। जिससे पानी का संकट कम हो सके। परंतु राज्य की सरकार तानाशाह रवैया अपनाते हुए अपनी धुन में चल रही है जिसका कांग्रेस पार्टी पुरज़ोर तरीक़े से विरोध करती है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]