सामाजिक और यांत्रिकी अभियांत्रिकी कार्य के लिए आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शौध संस्थान नैनीताल के प्रदीप चक्रवर्ती को मिला सम्मान

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

देहरादून। यहां 5 जुलाई 2025 को इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तराखंड स्टेट सेंटर, देहरादून में देवभूमि राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार-2025 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों से आए उत्कृष्ट व्यक्तित्वों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, नवाचार और जनकल्याण के क्षेत्रों में उनके असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञान और विद्या की देवी सरस्वती वंदना एवं समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। जिसमें समारोह के मुख्यअतिथि रहे सुबोध उनियाल, वन एवं उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार ने सभी सम्मानित प्रतिभागियों को मंच पर सम्मानित किया और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना की।

 
कार्यक्रम का आयोजन इंस्टीट्यूट फॉर सोशल रिफॉर्म्स एंड हायर एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर बदलाव लाने वाले लोगों को पहचान देना है।ट्रस्ट संस्थापक डॉ. अतुल शर्मा ने इस पहल को नेतृत्व प्रदान किया, जबकि डॉ. रेशु गुप्ता सचिव ने समस्त समन्वय को कुशलतापूर्वक संभाला।कार्यक्रम का संचालन गौरी शर्मा ने आकर्षक शैली में किया और गीत शर्मा ने मंच समन्वय की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाई।
 
बताते चलें कि गणमान्य अतिथियों में ई. एन के यादव, अध्यक्ष, आईईआई उत्तराखंड स्टेट सेंटर; एच के उप्रेती और प्रो. (डॉ.) सतेंद्र मित्तल, कुलपति, पतंजलि विश्वविद्यालय उपस्थित रहे। उन्होंने परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय की आवश्यकता पर बल देते हुए भारत के सभी राज्यों से आए सम्मानित व्यक्तियों को मंच पर सम्मानित किया गया जिसने इस आयोजन को एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा, सेवा और नवाचार का गौरवपूर्ण उत्सव बना दिया। इस दौरान सामाजिक और यांत्रिकी अभियांत्रिकी कार्य के लिए वरिष्ठ अभियांत्रिकी सहबर्ती, आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शौध संस्थान (एरीज) नैनीताल के प्रदीप चक्रवर्ती को भी विशिष्ट पुरुष्कार से नवाजा गया।प्रदीप चक्रवर्ती को मिले इस पुरुष्कार सम्मान पर आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शौध संस्थान के समस्त कर्मियों एवं शोधर्थियों ने प्रशन्नता ब्यक्त कर उन्हें बधाई प्रेषित की है।
 
 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Aryabhatta Observational Science Research Institute Nainital Dehradun / Nainital News Dr Pradeep Chakraborty of Aryabhatta Observational Science Research Institute Nainital received honor for social and mechanical engineering work Social and Mechanical Engineering Work uttarakhand news आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शौध संस्थान नैनीताल उत्तराखण्ड न्यूज डॉ प्रदीप चक्रवर्ती को मिला सम्मान देहरादून/नैनीताल न्यूज सामाजिक और यांत्रिकी अभियांत्रिकी कार्य

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More