वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से चालक एवं महिला की मौत, अन्य तीन सवार घायल   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

उत्तरकाशी। यहां गुरुवार शाम बनचौरा ग्रामीण मोटरमार्ग पर दिवारी खोल के पास मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से वाहन चालक व एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन सवार तीन अन्य घायल है। गंभीर दो घायलो को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

धरासू थाना प्रभारी दिनेश कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब पांच बजे एक मैक्स वाहन बनचौरा से नैनबाग क्षेत्र के ऐंदी बसाण गांव के लिए रवाना हुआ था। वाहन दिवारी खोल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया और नीचे पेड़ से जा टकराया। इस दौरान वाहन में सवार चालक पद्म(34) निवासी श्रीकोट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल रीता(35) ने स्वास्थ्य केंद्र बनचौरा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर बनचौरा चौकी और धरासू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों व मृतक को खाई से निकाला। हादसे में घायल सोबन दास निवासी बसाण गांव, विजय और जगबीर दोनों निवासी कैंथोगी बनचौरा को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से गंभीर घायल विजय व सोबन को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Driver and woman died after vehicle went out of control and fell into ditch three other passengers injured Uttarkashi news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  पौड़ी। यहां श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के समीप पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बैंग्वाड़ी गांव के पास […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More