ट्रक के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर शव पुलिस को सौंपा  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

टिहरी। जनपद टिहरी के देवप्रयाग क्षेत्र में एक ट्रक के मुख्य मार्ग से गहरी खाई में गिरने से वाहन चालक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्कयू कर शव को बाहर निकाल पुलिस को सौंपा। 

यह भी पढ़ें 👉  25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को जिला नियन्त्रण कक्ष, टिहरी गढ़वाल द्वारा SDRF को सूचना मिली कि देवप्रयाग में एक ट्रक गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उक्त सूचना पर पोस्ट ब्यासी से हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह नेगी तत्काल अपनी रेस्क्यू टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। जहां पर ट्रक (GJ 27 TD -4402) के अनियंत्रित होने से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरा था। जिसमें केवल चालक ही सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। टीम द्वारा खाई में उतरकर शव तक पहुँच बनाकर रोप स्ट्रैचर व बॉडी बैग के माध्यम से शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को विच्छेदन गृह भेज दिया। मृतक की पहचान प्रमोद पुत्र श्री रामस्वरूप, निवासी- भरतपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Driver dies after truck falls into deep ditch SDRF rescues him and hands over body to police Tehari news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया […]

Read More