भीमताल। नैनीताल जिले के भीमताल में देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर झील में गिर गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से ट्रक चालक का रेस्क्यू कर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से रेता भरकर लमगडा की तरफ जा रहा ट्रक देर रात भीमताल टीआरसी मोड़ के समीप अनियंत्रित हो कर झील में गिर गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों ने चालक को आधी रात में ही झील से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक 28 वर्षीय राहुल कुमार चौरलेख धारी निवासी बताया गया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को देने के आगे की कार्यवाही में जुटी है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]