औषधि नियंत्रण विभाग ने मेडिकल स्टोरो पर की औचक निरीक्षण की कार्यवाही

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मुखिया क्या बदला कि विभाग के तेवर भी बदल गए और एक के बाद एक विभाग ताबड़तोड़ एक्शन के मूड में आ गया।  जिसके चलते गलत काम करने वालों में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/10/08/father-in-law-after-beating-daughter-in-law-with-kicks-and-punches-stabbed-her-with-a-cutter/

नियमों का पालन नहीं करने वाली दवा की दुकानों के खिलाफ औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा  आयुक्त डा. पंकज पांडेय के आदेशानुसार टीम अब लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। शुक्रवार को भी औषधि नियंत्रक हेमंत नेगी व सहायक औषधि नियंत्रक एसएस भंडारी के निर्देशन में टीम ने मेहूंवाला क्षेत्र में दवा की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानों में भारी अनियमितताएं मिली हैं। जिस पर दवा की तीन दुकानों जनता मेडिकोज, अंसार मेडिकल स्टोर व गुरु कृपा मेडिकल स्टोर को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/10/08/14-bookies-betting-in-ipl-caught-by-police/

इन दुकानों से टीम ने संदिग्ध दवाओं के पांच सैंपल भी लिए हैैं। इन मेडिकल स्टोर पर ना ही फार्मासिस्ट तैनात था और ना ही सही ढंग से दवा का रखरखाव किया गया था। क्रय-विक्रय का रिकार्ड भी सहीं नहीं मिला। कुछ दवाएं एक्सपायरी डेट की भी मिली। इसके अलावा क्रय-विक्रय का सही रिकार्ड नहीं होने पर मेहूंवाला स्थित रमन मेडिकोज का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति टीम ने की है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

टीम के आने की सूचना मिलने पर ऋषि विहार स्थित कृष्णा मेडिकल स्टोर व कार्की मेडिकल स्टोर के संचालक दुकान बंद कर निकल गए। इस पर गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए दोनों दुकानें सील कर दी गई हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार, सुधीर कुमार व एफडीए विजिलेंस के एसआइ जगदीश रतूड़ी टीम में शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Drug control department conducted surprise inspection at medical stores Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More