विद्युत कनेक्शन के नाम पर रिश्वत मांग रहें  विद्युत विभाग के दो लाइनमैनों को विसिलेंस ने किया रंगे हाथों गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

 

देहरादून। बिजली कनेक्शन के लिए रिश्वत मांगने वाले विद्युत विभाग के दो लाइनमैनों को विसिलेंस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।  शिकायतकर्ता से मांग रहें थे पांच हजार रूपये की रिश्वत।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ती ने विसिलेंस को टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत की कि उनके मकान को बने हुये 10 साल हो गये हैं। पहले मकान में बिजली मीटर का कनेक्शन उनके बेटे के नाम पर था। ऐसे में उन्होंने 22 फरवरी को अपने नाम से एक किलोवाट का नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए अपने क्षेत्र के बिजली विभाग कार्यालय में आवेदन किया था। उन्होंने क्षेत्र के लाईनमैन शशेन्द्र सिंह रावत से संपर्क किया तो शशेन्द्र रावत अपने साथी प्रमोद के साथ उनके आवास पर आये। बताया कि आपका कनेक्शन तो निरस्त हो गया तथा दोबारा जल्दी कनेक्शन लगाने के नाम पर पांच हजार रुपये लगेंगे। शिकायत पर विसिलेंस टीम सैक्टर देहरादून ने गोपनीय जांच की तो प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। रविवार को लाइनमैन शशेन्द्र सिंह रावत और प्रमोद विद्युत विभाग, उपखण्ड मोहनपुर प्रेमनगर देहरादून को महेन्द्र चौक, प्रेमनगर देहरादून से शिकायतकर्ता से 4,500 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया। निदेशक सतर्कता डा. वी0 मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नकद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news Vigilance arrested two linemen of electricity Vigilance arrested two linemen of electricity department red handed who were demanding bribe in the name of electricity connection Vigilance news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More