बहन की हत्या कर युवक ने खुद भी फांसी लगाकर दे दी जान  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता 

 

रुद्रपुर। यहां एक युवक ने बहन की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या और आत्महत्या के कारणों की इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार चदुआ बरेली के रहने वाला 23 वर्षीय सुनील कुमार चार दिन पहले अपनी बहन 19 वर्षीय करिश्मा के साथ सिंह कॉलोनी गली नंबर दस स्थित अमोलक के मकान में किराए पर रहने लगा। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह सुनील का बहनोई रवि कुमार कमरे पर आया और काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। तो उसने दरवाजे के नीचे झांककर देखा। जहां सुनील का शव लटका हुआ था और करिश्मा का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। जिसे देखकर रवि के हाथ पांव फूल गए और उसनें आदर्श कॉलोनी चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ सदर निहारिका तोमर, कोतवाल धीरेंद्र कुमार और चौकी प्रभारी विजय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा कि भाई ने पहले बहन करिश्मा की रस्सी से गला दबाकर हत्या की और उसके बाद पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों भाई बहन उत्तर प्रदेश के बरेली दरियागंज क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मकान स्वामी व बहनोई से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा हत्या और आत्महत्या के कारणों की इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After killing his sister the young man also committed suicide by hanging himself crime news rudrapur news suicide news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More