हल्द्वानी। बुधवार (आज) दिनांक शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी में एनसीसी जूनियर डिवीजन/विंग सत्र 2024-25 में नामांकन हेतु स्क्रीनिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। इस क्रम में एनसीसी कैडेट्स के चयन हेतु 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल कुंदन शर्मा (सेवा मेडल) की अगुवाई में हवलदार कमल सिंह रावत, हवलदार पुष्कर सिंह एवं एएनओ लेफ्टिनेंट पान सिंह के नेतृत्व शारीरिक दक्षता एवं लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया।
शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतर्गत दौड़, सिटअप, पुशअप, शारीरिक मापदंड व नापतौल की गई। एनसीसी लेने के लिए छात्रों में खासा उत्साह एवं जोश दिखाई दिया। जूनियर डिवीजन में नामांकन के लिए 48 विद्यार्थियों द्वारा आवेदन किया गया था। शारीरिक परीक्षण एवं मेडिकल के बाद 25 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकेडमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]