मंगलौर और बदरीनाथ में विधानसभा उपचुनाव में शानदार जीत पर कांग्रेसियों ने मनाई होली और दिवाली

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। उत्तराखंड के मंगलौर और बदरीनाथ में विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत पर उत्साहित कांग्रेस नेताओं ने आज स्वराज आश्रम में  होली और दीवाली एक साथ मनाई। उपचुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में कांग्रेस भवन स्वराज आश्रम में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। नाच-गाने, पटाखों और मिठाइयोंके साथ इस जीत का भव्य समारोह मनाया गया।
 
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस जीत को शीर्ष नेतृत्व की सफलता बताया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा, “यह सत्य और सच्चाई की जीत है। सत्ताधारी चाहे कितने भी मजबूत हों, उनके साथ धनबल और पूरा प्रशासन था, लेकिन हमारे पास मजबूत कार्यकर्ता और जनता का आशीर्वाद था। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा, “यह जीत कांग्रेस की विचारधारा और कार्यकर्ताओं की है। उपचुनाव में भाजपा द्वारा लोकतंत्र को कुचलने और कांग्रेस पार्टी के लोगों को उनके वोटिंग अधिकार से वंचित करने के बावजूद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निडर होकर मुकाबला किया और सरकार को करारा जवाब दिया। कांग्रेस आगे भी लगातार जीत दर्ज करेगी।
 
इस दौरान, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हल्द्वानी गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक संजीव आर्या, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, सतीश नैनवाल, हरीश मेहता, हेमंत बगड़वाल, ललित जोशी, सुहेल अहमद सिद्दीक़ी, जगमोहन चिलवाल, मोहन सिंह बिष्ट, जाकिर हुसैन, मुकुल बल्यूटिया, शोभा बिष्ट, भगवती बिष्ट, राजो टंडन, विमला सांगुडी, मीमांसा आर्य, संदीप भैसोडा, विनोद कुमार, डा. केदार पलड़िया, मनोज शर्मा, हेमंत साहू, गिरीश चन्द्र पाण्डे, त्रिलोक बनौली सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Assembly by-elections in Mangalore and Badrinath congress news Congressmen celebrated Holi and Diwali on the spectacular victory in the assembly by-elections in Mangalore and Badrinath Haldwani news Swaraj Ashram uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता  चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   मौसम विज्ञान […]

Read More