नशे में धुत चालक ने तेज रफ्तार कार से रेस्टोरेंट की दीवार में मारी टक्कर

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर भुजियाघाट के पास मंगलवार रात एक रेस्टोरेंट की दीवार में तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रेस्टोरेंट के अंदर बैठे भोजन कर रहे लोगो में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक नशे की हालत में था और टक्कर के बाद खुद को पुलिसकर्मी बताने लगा। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ज्योलीकोट चौकी प्रभारी श्याम सिंह बोरा के अनुसार, कार चालक ने नियंत्रण खो दिया था जिससे रेस्टोरेंट की दीवार में दरार आ गई। हालांकि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है और चालक ने दीवार की मरम्मत की जिम्मेदारी स्वीकार कर क्षतिपूर्ति भी कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Drunk driver Drunk driver hit the wall of the restaurant with a high speed car Haldwani news high speed car hit the wall of the restaurant uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज तेज रफ्तार कार दुर्घटना न्यूज नशे में धुत चालक रेस्टोरेंट की दीवार में मारी टक्कर हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More