हैवान बने शराबी पिता ने कुल्हाड़ी के प्रहार से बेटे को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने चाचा की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध की रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

खटीमा। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत खटीमा में हैवान बने शराबी पिता ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर पर फरार आरोपी के विरुद्घ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार पीलीभीत के थाना न्यूरिया, गिधौर निवासी नेतराम ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसने बचपन से अपने भतीजे हरीश को पाला पोसा था। जब वह बड़ा हो गया तो उसे अपने मां-बाप के पास मझोला भेज दिया। जब से वह अपने मां-बाप के साथ गया उसका बाप उससे काफी नाराज रहता था और बाप-बेटे में आए दिन झगड़ा होता था। खटीमा के मझोला गांव निवासी 27 वर्षीय हरीश कश्यप पुत्र हर प्रसाद गांव में ही समोसे व पकौड़ी का ठेला लगाता था। वह शुक्रवार को घर पर अकेला था, जब उसकी मां और बहन दिन में करीब दो बजे घर लौटे तो देखा कि हरीश कमरे में खून से लथपथ पड़ा था। मां और बहन के रोने-धोने की आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हरीश के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। शनिवार को हरीश के पीलीभीत न्यूरिया गिधौर निवासी चाचा नेतराम की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई, जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्होंने ही हरीश की बचपन से परवरिश की थी। जब वह बड़ा हो गया तो वह अपने माता-पिता के साथ मझोला चला आया। उसका पिता हरप्रसाद उससे काफी नाराज रहता था। दोनों के बीच मारपीट भी होती रहती थी। शुक्रवार को जब हरीश अपने कमरे में सो रहा था तभी उसके पिता ने शराब के नशे में कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करा स्वजन के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि पिता हरप्रसाद ने ही अपने बेटे हरीश की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की है। वह घर से फरार है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Drunken father who became a monster killed his son by hitting an axe Khatima news police filed a report against the accused on uncle's Tahrir US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी मंजूनाथ टीसी की सटीक रणनीति से गोरापड़ाव डकैती का खुलासा :  48 घंटे में दो बदमाश गिरफ्तार, 8 लाख की डकैती की साजिश का पर्दाफाश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी।  गोरापड़ाव में हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने त्वरित कार्रवाई और सटीक रणनीति के दम पर महज दो दिन में बड़ा खुलासा कर दिया। एसएसपी के सीधे पर्यवेक्षण में करीब 50 पुलिस अधिकारियों और […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : शादी के जाति बदल तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला स्तरीय स्क्रूटनी कमेटी की संस्तुति के बाद होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. मनीषा कायथ का हल्द्वानी तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है। मामले की शिकायत सितारगंज निवासी अनिल कुमार कंबोज ने की थी। जांच में सामने आया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

हॉस्टल और पीजी की आड़ में मनमानी पर देर रात दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, चार संदिग्ध पुलिस हिरासत में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हॉस्टल और पीजी की आड़ में होने वाली मनमानी पर शिकंजा कसने के लिए दून पुलिस ने देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने प्रेमनगर क्षेत्र के हॉस्टल और पीजी खंगाले।चेकिंग के दौरान […]

Read More