प्रशासन द्वारा केदारनाथ में पुनर्निर्माण के नाम पर मनमानी पर स्थानीय लोगो ने कपाट खुलते ही अनिश्चितकालीन बंद की दी चेतावनी 

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता
केदारनाथ। केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य के तहत भवनों के आगे गड्ढों बनाने से नाराज केदारसभा, तीर्थपुरोहित समाज और हक-हकूकधारियों ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस अधीक्षक को दी गई तहरीर में मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने आगामी 10 मई से केदारनाथ में अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी दी है। केदारनाथ के कपाट भी 10 मई को खुल रहे हैं।
केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि जून 2013 की आपदा के बाद से केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य चल रहे हैं। इन कार्यों में केदारनाथ से जुड़े लोग प्रशासन का हरसंभव सहयोग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन पुनर्निर्माण के नाम पर मनमानी कर उनके हक हकूकों व अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से केदारनाथ में तीर्थपुरोहित व हक-हकूकधारियों के आवासीय व व्यवसायिक भवनों के आगे गड्ढे किए जा रहे हैं, जो समझ से परे है। इन गड्ढों से उनके भवन को खतरा पैदा हो गया है। इस संबंध में अधिकारी-कर्मचारियों से पूछने पर उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। कहा कि केदारघाटी के सैकड़ों परिवार यात्रा पर निर्भर हैं। केदारनाथ में उन्हें भूमिधरी का अधिकार मिला है, लेकिन वर्तमान में वह जमीन उनके कब्जे में नहीं है। प्रशासन द्वारा जब-तब उन्हें अकारण परेशान किया जा रहा है।
केदारसभा के महामंत्री डा. राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया मामले में केदारसभा ने भी बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा की है। कहा कि शासन-प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में 10 मई को केदारनाथ में समस्त व्यापारी अपने होटल, लॉज, ढाबा, दुकान भवन और विश्राम गृह बंद रखेंगे। इधर, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि कुछ तीर्थपुरोहित अपनी समस्या लेकर आए थे, मामले की जानकारी ली जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Due to arbitrariness by the administration in the name of reconstruction in Kedarnath Due to arbitrariness by the administration in the name of reconstruction in Kedarnath local people warned of indefinite closure as soon as the doors opened Kedarnath local people warned of indefinite closure as soon as the doors opened Kedarnath news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More