खराब मौसम के चलते रात को ही कंट्रोल रूम पहुंचे जिलाधिकारी, मानसून अवधि में खराब मोटर मार्गो पर अतिरिक्त जेसीबी मशीन रखने के अधिकारियों को दिए निर्देश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय व आसपास शनिवार की रात खराब मौसम के चलते जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान रात में ही जिला आपदा कंट्रोल रूम पहुंच गए। उन्होंने कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। 

जिलाधिकारी द्वारा जनपद मुख्यालय के घाट- पिथौरागढ़ एनएच मोटर मार्ग मटेला बैण्ड एवं घाट- पनार मोटर मार्ग पनार के पास बन्द होने पर स्थिति का जायजा लिया गया! इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं कि मानसून अवधि में घाट – पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर अतिरिक्त जेसीबी मशीनें रखी जायें ! उन्होने एक मशीन पनार पर रखे जाने के भी निर्देश दिये, ताकि मोटर मार्ग अवरुद्ध पर होने पर उन्हें तत्काल सुचारू किया जा सके। जिलाधिकारी द्वारा जनपद स्तर के समान ही तह‌सीलों में भी तहसील नियंत्रण कक्ष सक्रिय किये जाने तथा तहसील नियंत्रण कक्ष पर एक सक्षम अधिकारी की तैनाती किये जाने के निदेश जारी किये हैं ताकि आपदा के दौरान जनपद एवं तहसील स्तर पर सूचना समन्वय सुनियोजित ढंग से हो सके। जिलाधिकारी द्वारा जिला आपदा कंट्रोल रूम में तैनात कार्मिकों को प्रतिदिन नियमित रूप से जनपद के अतिसंवेदनशील, संवेदनशील स्थानों व नदी किनारे निवासरत परिवारों के सम्बन्ध में ग्राम प्रधानों, क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षको से सूचना प्राप्त किये जाने के निर्देश दिए गये। वहीं जेसीबी आदि मशीनो की लोकेशन व स्थिति के सम्बन्ध में मशीन चालकों एवं सम्बन्धित अभियन्ताओं से नियमित रूप से सम्पर्क बनाये जाने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा जनपद की 108 एम्बुलेंस व अन्य एम्बुलेंस की स्थिति के बारे में जानकारी लिये जाने हेतु भी स्वास्थ्य विभाग से सम्पर्क किये जाने के निर्देश जिला आपदा कन्ट्रोल रूम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दिये गये! निरीक्षण के दौरान जिला आपदा कन्ट्रोल रूम में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पायी गयी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: pithoragarh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More
उत्तराखण्ड

वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      देहरादून। वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में आज नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रौद्योगिकी संकाय, प्रबंधन संकाय, फार्मेसी संकाय एवं महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के  नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।    कार्यक्रम का […]

Read More