गृह क्लेश के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी और गेट पर ताला लगाकर हुआ फरार  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हरिद्वार। हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में गृह क्लेश के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी और बाहर से गेट पर ताला लगाकर फरार हो गया। स्कूल से बच्चों के लौटने पर गेट बंद मिला तो कई घंटे बाद पड़ोसियों ने ताला तोड़ा तो अंदर जाते ही देखा कि महिला मृत पड़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच में सामने आया कि धारदार हथियार से सिर, माथा, हाथ और गले पर वार कर हत्या की गई है। कई टीमें खोजबीन में लगाई गई हैं। फोरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य एकत्र कर रही है।
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कनखल थाना क्षेत्र की जमालपुर कलां स्थित गौरव विहार कॉलोनी में मूल रूप से बिहार का रहने वाला सुरेंद्र अपनी पत्नी लक्ष्मी और एक बेटी व बेटे के साथ रहता है। सोमवार की दोपहर दोनों बच्चे स्कूल से लौट कर आए तो घर के बाहर ताला लगा मिला। बच्चों ने सोचा की माता-पिता कहीं बाहर गए हैं, इसलिए वह पड़ोस में एक घर पर बैठकर दोनों के लौटने का इंतजार करने लगे। कई घंटे तक जब कोई लौटकर वापस नहीं आया तो उन्हें आभास हुआ कि उनकी मां घर के अंदर बंद है। तब उन्होंने पड़ोसियों को ताला तोड़ने के लिए कहा। पड़ोसियों ने घर का ताला तोड़ा और अंदर पहुंचे तो लक्ष्मी को मृत अवस्था में फर्श पर पड़ा देख उनके उड़ गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सीओ सिटी जूही मनराल, थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल, जगजीतपुर चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान के साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पड़ोसियों ने बताया कि अक्सर पति-पत्नी के बीच कहासुनी होती रहती थी। सीओ सिटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Due to domestic dispute haridwar news locked the gate and ran away the husband killed his wife the husband killed his wife and ran away after locking the gate uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More