भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा के चलते आज शहर में डायवर्ट रहेगा यातायात, देखें डायवर्जन प्लान 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर आयोजित होने वाली शोभा यात्रा के दौरान शहर के यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह डायवर्जन प्लान मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025 को दोपहर 2:00 बजे से लेकर शोभा यात्रा समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा।

शोभा यात्रा का रूट
शोभा यात्रा का शुभारंभ लक्ष्मी शिशु मंदिर, बरेली रोड से होगा। इसके बाद यात्रा सिंधी चौराहा, रोडवेज चौराहा, नैनीताल बैंक तिराहा, प्रेम टॉकीज रेलवे क्रॉसिंग, राजपुरा, आर्मी गेट, तिकोनिया चौराहा, कैनाल रोड, कुल्यालपुरा चौराहा होते हुए नैनीताल रोड मुख्य मार्ग से भगवान वाल्मीकि पार्क (तिकोनिया) तक पहुंचेगी।

लक्ष्मी शिशु मंदिर से नैनीताल बैंक तिराहा तक यात्रा मुख्य मार्ग के दाहिने हिस्से से गुजरेगी।

भारी वाहन और मालवाहक वाहन
पर्वतीय क्षेत्र से शहर की ओर तथा टीपी नगर/मंडी क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र की ओर जाने वाले सभी प्रकार के मालवाहक वाहन एवं आवश्यक सेवा वाहन शोभा यात्रा के दौरान बायपास मार्ग का प्रयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल: पर्यावरण संरक्षण को 1988 से निजी खर्च पर पौधे बांट रहे डॉ पंत   

बसों का डायवर्जन

रामपुर रोड, बरेली रोड और कालाढूंगी रोड से आने वाली रोडवेज/सिटी/सिडकुल बसें सीधे रोडवेज तक आएंगी। आवश्यकता पड़ने पर इन्हें तीनपानी से गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा, काठगोदाम, तिकोनिया चौराहा व वर्कशॉप लाइन से रोडवेज भेजा जाएगा।

पर्वतीय क्षेत्र से आने वाली रोडवेज व केमू बसें नारीमन तिराहा से तिकोनिया होते हुए वर्कशॉप लाइन से रोडवेज स्टेशन तक पहुंचेंगी। शोभा यात्रा नैनीताल बैंक से प्रेम टॉकीज के बीच होने पर इन्हें तिकोनिया चौराहे के पास रोका जाएगा।

रोडवेज स्टेशन से बरेली रोड/रामपुर रोड जाने वाली बसें पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाइन होते हुए तिकोनिया, नैनीताल रोड, नारीमन तिराहा, गौलापार मार्ग का प्रयोग करेंगी। शोभा यात्रा रोडवेज पश्चिमी गेट से गुजरने के बाद सामान्य मार्ग से भेजा जाएगा।

कालाढूंगी रोड जाने वाली बसें पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाइन, तिकोनिया, हाइडिल तिराहा, पंचक्की तिराहा, ऊंचापुल चौराहा होते हुए अपने गंतव्य जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 

पर्वतीय क्षेत्र की ओर जाने वाली बसें रोडवेज पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाइन, तिकोनिया, नैनीताल रोड होते हुए जाएंगी। शोभा यात्रा प्रेम टॉकीज क्षेत्र में रहने पर पश्चिमी गेट से भेजा जाएगा।

छोटे वाहनों का डायवर्जन

पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले और बरेली/रामपुर रोड की ओर जाने वाले छोटे वाहन नारीमन तिराहा, गौलापार रोड होते हुए जाएंगे।

काठगोदाम से शहर की ओर आने वाले वाहन शोभा यात्रा नैनीताल बैंक तिराहा से प्रेम टॉकीज रेलवे क्रॉसिंग तक रहने पर कॉलटैक्स, हाइडिल तिराहा, पंचक्की तिराहा, लालढांठ, महारानी होटल तिराहा, सरस्वती रेस्टोरेंट, दोनहरिया/कुल्यालपुरा होकर भेजे जाएंगे।

नैनीताल बैंक तिराहा से आने वाले वाहन अर्बन बैंक, जेल रोड तिराहा से होकर जाएंगे।

शोभा यात्रा तिकोनिया चौराहा से कैनाल रोड व कुल्यालपुरा के बीच रहने पर तिकोनिया से सीधे नैनीताल रोड भेजा जाएगा।

पानी की टंकी/अटल रोड से कुल्यालपुरा की ओर आने वाले वाहन सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा से दोनहरिया की ओर डायवर्ट होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनीखेज वारदात : सगी दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

डिग्री कॉलेज तिराहा से कुल्यालपुरा जाने वाले वाहन सीधे नैनीताल रोड पर भेजे जाएंगे।

विशेष प्रावधान

शोभा यात्रा रेलवे क्रॉसिंग (गोल्चा कम्पाउंड) से राजपुरा और तिकोनिया के बीच रहने पर इस क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

डिग्री कॉलेज तिराहा से मुख्य मार्ग होकर भगवान वाल्मीकि पार्क तक यात्रा के दौरान, तिकोनिया से आने वाले वाहन कैनाल रोड व कुल्यालपुरा होकर डायवर्ट किए जाएंगे।

काठगोदाम से हल्द्वानी आने वाले वाहन आवास विकास तिराहा से ठंडी सड़क होते हुए तिकोनिया पहुंचेंगे।

आवश्यकता पड़ने पर तीनपानी, गांधी इंटर कॉलेज तिराहा और आईटीआई तिराहा से वाहनों को मुखानी/लालढांठ होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि शोभा यात्रा के दौरान निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें और सहयोग करें।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Due to Lord Valmiki Shobha Yatra Haldwani news Lord Valmiki Shobha Yatra route diversion see the diversion plan traffic will be diverted in the city traffic will be diverted in the city today uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा रूट डायवर्जन शहर में डायवर्ट रहेगा यातायात हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान हंगामा मामले में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पुलिस हिरासत में

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को हिरासत में लिया है। ठुकराल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक हादसा : ड्यूटी के दौरान रेलवे गेटमैन की ट्रेन से कटकर मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ड्यूटी पर तैनात रेलवे गेटमैन की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

“संस्कृत दिवस पर गूंजा देववाणी का गौरव, सनातन संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प”

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    ‘खबर सच है’ के लिए संवाददाता संदीप बिष्ट    हल्द्वानी। संस्कृत सप्ताह के द्वितीय दिवस के अवसर पर श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सनातन संस्कृति की परंपराओं और संस्कृत श्लोकों के साथ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के स्वागत से […]

Read More