गैस पाइपलाइन हेतु खुदान कार्य मानकों के तहत व समय से नहीं होने के चलते जिलाधिकारी ने एचपीसीएल द्वारा नई सड़कों के खुदान पर लगाई रोक  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल हल्द्वानी नगर व आसपास हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा मानकों की अनदेखी करने और सङकों को क्षतिग्रस्त करने पर नाराजगी जताई है। डीएम ने फिलहाल इस कंपनी द्वारा शहर में कराए जा रहे निर्माण कार्यो पर रोक लगा दी है।


जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में निर्माणदायी संस्थाओं द्वारा निर्माण कार्य की प्रगति व समस्याओं के सम्बन्ध में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा शहर में गैस पाइपलाइन हेतु खुदान का कार्य मानकों के तहत व समय से नहीं किया जा रहा है। इस सम्बंध में जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एचपीसीएल को नई सड़कों के खुदान पर रोक लगा दी है। कहा कि इससे जनता को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जब तक एचपीसीएल द्वारा पूर्व में खुदान की हुई सड़कों को रिस्टोर नहीं किया जाता तब तक उन्हें कोई नई सड़क पर खुदान की अनुमति नहीं दी जायेगी। इसके साथ ही रिस्टोरेशन का कार्य लोनिवि को भी हस्तांतरित करने के निर्देश मुख्य नगर आयुक्त को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्माणदायी संस्थाओ को निर्माण कार्य मानक के अनुरूप एवं समय पर पारदर्शिता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन भी ठेकेदार के द्वारा निर्माण कार्य मे लेटलतीफी व मानकों के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है उनको ब्लैकलिस्ट करने की कार्यवाही अमल में लायी जाय। इसके साथ ही निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके कार्यों की समय उपयोगिता प्रमाण पत्र समय भेजे जाय। समस्त अधिशासी अभियंताओ को लंबित कार्यों का फॉलो अप करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी चंद्र शेखर जोशी, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मनीष सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक कुमार चौधरी, जल संजय श्रीवास्तव, विद्युत डी एस पांगती, विद्युत के एस बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी सहित अन्य उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमामौसम विज्ञान केंद्र […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More