वाहन के आगे अचानक गुलदार के आने से वाहन गिरा खाई में, पुलिस ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

टिहरी गढ़वाल। यहाँ अचानक बोलेरो के सामने गुलदार के आ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन में कुल तीन लोग सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल में पहुंचाया है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को देर रात करीब 1.25 बजे जौनपुर ब्लॉक के अलमस के पास बोलेरो वाहन के सामने अचानक गुलदार आ गया। इस कारण बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गये। वाहन गिरने पर थत्यूड़ पुलिस राहत बचाव उपरकरण लेकर रेस्क्यू के लिये पहुंची। घटनास्थल पर सड़क से लगभग 60-70 मीटर नीचे खाई में वाहन संख्या यूके07 टीए 6145 महिन्द्रा (बोलेरो) गिरा हुआ था। गाड़ी में कुल तीन व्यक्ति सवार थे, जो कि घायल थे। तीनों घायलो को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर सड़क पर लाया गया। वाहन चालक पपेन्द्र भण्डारी पुत्र चन्दन भण्डारी उम्र 32 वर्ष व गूड्डू भण्डारी पुत्र मदन भण्डारी उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम रौतू की बैली को हल्की चोट आयी थी। जिनको 108 की मदद से सीएचसी थत्यूड़, जबकि तीसरे ग्रामीण भाग सिंह पुत्र सते सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी रौतू की बैली को चोट नहीं आई थी। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार कर मसूरी अस्पताल रैफर कर दिया गया। चालक पपेन्द्र ने बताया गया कि वह मैंडखाल से अपने घर रौतू की बैली आ रहे थे कि अचानक सड़क पर गुलदार आ जाने के कारण उसे बचाने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Due to the sudden arrival of Guldar in front of the vehicle tehri news the police rescued and took it to the hospital The vehicle fell into the ditch Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More
उत्तराखण्ड

वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      देहरादून। वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में आज नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रौद्योगिकी संकाय, प्रबंधन संकाय, फार्मेसी संकाय एवं महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के  नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।    कार्यक्रम का […]

Read More