हल्द्वानी। यहां जिले के बेतालघाट विकासखंड के ऊंचाकोट गांव में जहां एक दंपती ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ खालिया। आनन फानन में दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी गरमपानी ले जाया गया, जहां पति ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़दिया, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि ऊंचाकोट गांव के पूर्व ग्राम प्रधान 52 वर्षीय विजय कुमार व पत्नी सुनीता देवी ने रविवार शाम को अपने घर में विषाक्त पदार्थ खा लिया। इसके बाद सुनीता ने विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी फोन पर अपने घर से कुछ दूरी पर रहने वाली अपनी देवरानी को दी। पूर्व प्रधान विजय कुमार के भाई प्रमोद कुमार ने तुरंत गांव में रहने वाले होमगार्ड को दी। होमगार्ड आनंद बल्लभ भी घटना स्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों पति पत्नी को अस्पताल भेजा गया। हालांकि पति-पत्नी ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड शासन ने बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की नई सूची जारी करते हुए 15 वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।सबसे महत्वपूर्ण नियुक्ति में IPS तृप्ति भट्ट को अपर सचिव गृह विभाग का पद सौंपा गया है। पिछले कई दिनों से राज्य में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार (आज) नैनीताल जिले को बड़ी विकास सौगातें देते हुए कुल 112.34 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। वह धारी ब्लॉक के लेटीबुंगा स्थित हिमगिरि स्टेडियम पहुंचे, जहां जिले में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल सुविधाओं को […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता कालाढूंगी। बाजपुर मार्ग स्थित गड़प्पू क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार सुबह के समय […]