देर शाम पुलिस छापे के दौरान गेस्ट हाउस में आपत्तिजनक स्थिति में मिलें एक युवक और किशोरी, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने करी कड़ी कार्रवाई की मांग   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र में शिमला बाईपास स्थित बंसल होम गेस्ट हाउस में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने देर शाम छापा मारा। शिकायत में कहा गया था कि एक युवक गेस्ट हाउस में एक किशोरी को लेकर आया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक युवक और किशोरी को एक कमरे में पाया गया। कमरे से कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिलने की बात भी सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

 

पुलिस दोनों को आईएसबीटी चौकी ले गई, जहां युवक का मोबाइल फोन चेक करने पर कई युवतियों की आपत्तिजनक तस्वीरें मिलीं। हालांकि पूछताछ में किशोरी ने किसी भी तरह के गलत काम से साफ इंकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाकर काउंसिलिंग कराई और उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से भी इंकार किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

 

बजरंगदल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि युवक युवतियों की तस्वीरें लेकर उन्हें ब्लैकमेल करता है। साथ ही उन्होंने गेस्ट हाउस संचालक पर बिना पहचान पत्र के कमरा उपलब्ध कराने और मामले को पैसे देकर दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए गेस्ट हाउस को सील करने और संचालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

 

आईएसबीटी चौकी प्रभारी हर्ष अरोड़ा से प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी टिहरी की रहने वाली है और उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काउंसिलिंग के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि युवक के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a young man and a teenage girl were found in an objectionable position in a guest house Bajrang Dal workers demanded strict action. Uttarakhand News crime news dehradun news During a police raid in the late evening Police raid in a guest house in the late evening. A young man and a teenage girl were found in an objectionable position आपत्तिजनक स्थिति में मिलें एक युवक और किशोरी उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज देर शाम गेस्ट हॉउस में पुलिस का छापा देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More