नैनीताल को विकास की सौगातें देते हुए सीएम धामी ने किया 112.34 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार (आज) नैनीताल जिले को बड़ी विकास सौगातें देते हुए कुल 112.34 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। वह धारी ब्लॉक के लेटीबुंगा स्थित हिमगिरि स्टेडियम पहुंचे, जहां जिले में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल सुविधाओं को मजबूत करने वाली कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की गई।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 70.73 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 8 योजनाओं का लोकार्पण किया।प्रमुख योजनाओं में भवाली बाईपास भाग-1 और भाग-2 का डामरीकरण व सुधारीकरण, भीमताल बाईपास व भीमताल–खुटानी–चांफी–परमपुरी धानाचुली मोटर मार्ग का उन्नयन, 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण, हल्दूचौड़ स्थित लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में पुस्तकालय व बहुउद्देश्यीय हॉल, ग्राम पुछड़ी में गौशाला निर्माण तथा जाडापानी विद्यालय में पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष और विज्ञान प्रयोगशाला कक्ष का निर्माण शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

 

इसके साथ ही सीएम धामी ने 41.60 करोड़ रुपये से बनने वाली 9 नई योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें लालकुआं महाविद्यालय में परीक्षा भवन निर्माण, लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में चाहरदीवारी, गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में स्वीमिंग पूल पर टेंसाइल शेड, झडगांव विद्यालय में भवन निर्माण, ओखलकांडा में सभागार, रामनगर में टाइप-4 आवासीय भवन, बेतालघाट में दूनीखाल–रातीघाट मोटर मार्ग, पंगोट–दैचोरी मार्ग का नवनिर्माण और स्टेडियम में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

 

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा राज्य सरकार जनहित के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाते हुए बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CM Dhami gave big development gifts to Nainital CM Dhami inaugurated and laid the foundation stone of 17 projects worth Rs 112.34 crore Giving development gifts to Nainital nainital news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल को सीएम धामी ने दी विकास की बड़ी सौगातें नैनीताल न्यूज सीएम धामी ने किया 112.34 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More