उत्तराखंड शासन ने बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादलों के साथ 15 वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की नई सूची जारी करते हुए 15 वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।सबसे महत्वपूर्ण नियुक्ति में IPS तृप्ति भट्ट को अपर सचिव गृह विभाग का पद सौंपा गया है।

पिछले कई दिनों से राज्य में आईपीएस तबादलों को लेकर चल रही चर्चाएं को आज गृह विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर समाप्त कर दिया। तृप्ति भट्ट इससे पहले फायर सर्विस में पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात थीं अब उन्हें अपर सचिव गृह विभाग की जिम्मेदारी के साथ-साथ फायर सर्विस में पुलिस अधीक्षक की भूमिका भी निभानी होगी।इससे पहले इस जिम्मेदारी का कार्य IPS निवेदिता कुकरेती संभाल रही थीं।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

इसके अलावा कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती भी की गई है। IPS विम्मी सचदेवा से पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय की जिम्मेदारी वापस ली गई। नीरू गर्ग को PAC/ATC की जिम्मेदारी से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस की जिम्मेदारी दी गई। IPS कृष्ण कुमार वीके को पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी से मुक्त कर दिया गया और इस पद की जिम्मेदारी अब IPS अरुण मोहन जोशी को सौंपी गई।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

मुख्तार मोहसिन को पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस से हटाकर जीआरपी की जिम्मेदारी दी गई। करन सिंह नगन्याल को पुलिस महानिरीक्षक कारागार की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई। IPS नीलेश आनंद भरणे को पुलिस महानिदेशक PAC की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली। IPS सुनील कुमार मीना से पुलिस महानिरीक्षक जीआरपी की जिम्मेदारी वापस ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय बनाया गया है, जबकि वे पहले से ही पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। निवेदिता कुकरेती को पुलिस उप महानिरीक्षक एसडीआरएफ नियुक्त किया गया। अन्य नियुक्तियों में यशवंत सिंह को सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर, रामचंद्र राजगुरु को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय, IPS सरिता डोभाल को पुलिस अधीक्षक एटीएस की अतिरिक्त जिम्मेदारी और हरीश वर्मा को सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार भेजा गया है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 15 वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां dehradun news Transfer news Uttarakhand government has transferred IPS officers on a large scale and assigned new responsibilities to 15 senior officers uttarakhand news उत्तराखंड शासन ने बड़े स्तर पर किए आईपीएस अधिकारियों के तबादले उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज स्थानांतरण न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More