गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

ख़बर शेयर करें -
 
 
गांधी जी का सत्य-अहिंसा और शास्त्री जी की सादगी-ईमानदारी आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत : एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में कांग्रेसजनों द्वारा दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं सत्याग्रह के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया।
 
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को स्वतंत्रता के लिए एकजुट किया। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र को दिशा देने का कार्य करते हैं। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल कायम की। उन्होंने कहा कि दोनों महान नेताओं के आदर्शों को अपने जीवन और सार्वजनिक आचरण में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
 
जिला कांग्रेस महामंत्री मलय बिष्ट ने कहा कि गांधी और शास्त्री का जीवन देश के प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। गांधी ने हमें सत्य, अहिंसा और सामाजिक एकता का संदेश दिया, जबकि शास्त्री ने अपने कर्म और सादगी के माध्यम से देशसेवा का आदर्श प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवा पीढ़ी को इन दोनों महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित एवं समाजहित में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
 
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
 
इस अवसर पर हरीश मेहता, नरेश अग्रवाल, गोविंद बगडवाल, जया कर्नाटक, शोभा बिष्ट, रत्ना श्रीवास्तव, रेनू तोमर, मंजू पाण्डे, देवकी आर्य, गिरीश पाण्डे, हेमंत साहू, संदीप जोशी, संजु उप्रेति, राजेंद्र उपाध्याय, गोविन्द बिष्ट, प्रेम चौधरी, मनोज बिष्ट, रंजीत डसीला, बबलू बिष्ट, अजय शर्मा, प्रेम चौधरी, मोहम्मद दिलशाद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Congress Party News Congressmen paid homage to national heroes Congressmen paid homage to national heroes on Gandhi-Shastri Jayanti Devbhoomi News Gandhi-Shastri Jayanti Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कांग्रेस पार्टी न्यूज कांग्रेसजनों का राष्ट्रनायकों को नमन गांधी-शास्त्री जयंती हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

लालकुआं में तेज रफ्तार कार बनी हादसे की वजह, स्कूटी सवार पहुंचा अस्पताल   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  लालकुआं। हल्दूचौड़ में डंपर की चपेट में आकर पिता-पुत्री के गंभीर हादसे के बाद अब लालकुआं में भी तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। एक ही दिन में सामने आए दो सड़क हादसों ने क्षेत्र में ओवरस्पीडिंग और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष बने शोएब अहमद, संभाला कार्यभार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष शोएब अहमद ने उपाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। शोएब ने उत्तराखंड शासन मंत्रिपरिषद अनुभाग के 25 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुपालन में यह कार्यभार संभाला।  यह भी पढ़ें 👉  आम्रपाली में आयोजित हुआ अभिनंदन 2026 कार्यभार ग्रहण […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में शराब दुकानों पर देर रात छापे, ओवररेटिंग से लेकर अनाधिकृत सेल्समैन तक मिली गड़बड़ी   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और नियमों के उल्लंघन की शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी देहरादून आशीष चौहान के निर्देश पर देर रात कई मजिस्ट्रेट टीमों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में शराब की दुकानों पर औचक छापेमारी की। […]

Read More