ईडी ने प्रतिबंधित दवाइयां बेचने व मनी लांड्रिंग के आरोपित बनमीत नरूला के घर 24 घण्टे छानबीन के बाद परिवार के एक सदस्य को भी लिया गिरफ्त में  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। अमेरिका में प्रतिबंधित दवाइयां (ड्रग्स) बेचने व मनी लांड्रिंग के आरोपित बनमीत नरूला के घर प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को रातभर तलाशी ली। शनिवार की सुबह पांच बजे यानी 24 घंटे बाद टीम वापस लौट गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ईडी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले है। साथ ही बनमीत के एक परिवारिक सदस्य को गिरफ्तार भी किया गया है।

हल्द्वानी के तिकोनिया गुलाटी चिकन वाली गली में रहने वाले बनमीत नरूला अप्रैल 2019 में लंदन में गिरफ्तार हुआ था। मार्च 2023 में उसे अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया। इसी साल जनवरी में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया था। अमेरिका कोर्ट ने बनमीत को डार्क वेब में ड्रग्स बेचने के आरोप में पांच साल की सजा सुनाई है। वह जेल में बंद है। बनमीत से 150 मिलियन डालर जब्त करने का भी आरोप है। शुक्रवार की सुबह पांच बजे ईडी व देहरादून पुलिस हल्द्वानी पहुंची। ईडी व देहरादून पुलिस ने बनमीत के घर की घेराबंदी कर तलाशी शुरू कर दी थी। ईडी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज की जांच के साथ ही बनमीत के परिवारजनों से रातभर पूछताछ भी की। बैंक में लेनदेन के मामले की जांच के लिए दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार की सुबह पांच बजे ईडी की टीम हल्द्वानी से लौटी और अपने साथ बनमीत के परिवार के तरविंदर सिंह को भी अपने साथ लेकर गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused of selling banned medicines and money laundering after 24-hour investigation ED also arrested a family member of Banmeet Narula Ed news Haldwani news selling banned medicines and money laundering Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]

Read More