बगैर जानकारी लंबे समय से गैर हाजिर चल रही चार शिक्षिकाओ की सेवा समाप्त करने की तैयारी में शिक्षा विभाग

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। कुमाऊं के जिलों में तैनात बगैर जानकारी के लंबे समय से गैर हाजिर चल रही चार शिक्षिकाओ को कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद संज्ञान नहीं लेने पर विभाग अब इनकी सेवा समाप्त करने की कार्रवाई करने जा रहा है। इससे पूर्व पिछले माह भी दो शिक्षिकाएं बर्खास्त की जा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

विभाग के मंडलीय कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डूंगरा धौलादेवी, अल्मोड़ा में कला विषय की एलटी शिक्षिका मीनाक्षी जोशी 3 जुलाई 2018 से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित हैं। विभाग ने खंड एवं मुख्य शिक्षाधिकारी से आख्या तलब कर नोटिस देने के साथ सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं भिकियासैंण, अल्मोड़ा में तैनात ममता भट्ट, बागेश्वर में नियुक्त उमा टम्टा और जसपुर में नियुक्त शालिनी आर्या के खिलाफ विभाग की ओर से सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एडी माध्यमिक लीलाधर व्यास ने बताया इन शिक्षकों को लगातार नोटिस दिए जा रहे हैं। लेकिन ये उपस्थित नहीं हो रही हैं। ऐसे में सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Education Department is preparing to terminate the service of four teachers who have been absent for a long time without any information nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More