हल्द्वानी। हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड संख्या 43अरावली वाटिका छड़ायल निवासी हंसा दत्त जोशी के घर महीने भर पहले स्मार्ट मीटर लगाया गया था। इसके बाद बिजली का जो बिल उन्हें मिला वह बिल महज दो चार हजार का नहीं बल्कि 46 लाख 60 हजार 151 रुपये का था। उपभोक्ता ने इसकी शिकायत ऊर्जा निगम से की है।
श्री जोशी ने बताया कि महीना भर पहले एक प्राइवेट कंपनी के कुछ कर्मचारी उनके घर पर आकर स्मार्ट मीटर लगा गए। बताया कि उसके बाद दो दिन पहले ही उन्हें ऑनलाइन माध्यम से एक महीने का बिजली का बिल मिला है। यह बिल 46 लाख 60 हजार से अधिक था। उन्होंने बताया कि बिल की धनराशि देख वह परेशान हो गए और इसकी शिकायत ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ऊर्जा निगम के दफ्तर में की जहां से उन्हें हीरानगर स्थित कार्यालय भेजा गया।जोशी ने बताया कि हीरानगर स्थित कार्यालय के अधिकारियों ने जल्द ही बिल में सुधार कराने का आश्वासन दिया है। यूपीसीएल ग्रामीण डिविजन हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता का कहना है कि उपभोक्ता के पुराने मीटर में कुछ कमी थी, जिसके चलते उनका बिल इतना अधिक आया है। कहा कि उपभोक्ता के घर में लगाया गया स्मार्ट मीटर पूरी तरह सही है। शिकायत मिलने के बाद उपभोक्ता के बिल में सुधार करा दिया गया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]