इमाम से अभद्रता पर भड़के लोगो ने घेरी कोतवाली, आईजी के आश्वासन पर मामला हुआ शांत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। भोटियापड़ाव क्षेत्र में एक इमाम से अभद्रता पर देर रात लोग भड़के लोगो ने कोतवाली घेर ली। इससे नैनीताल रोड पर जाम लग गया। आईजी कुमाऊं डॉ नीलेश आनन्द भरणे के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर लोग किसी तरह शांत हुए। एक नामजद और 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।

सोमवार शाम भोटिया पड़ाव नैनीताल रोड से लगी गली में एक मकान के बेसमेंट में धार्मिक गतिविधि की सूचना पर आसपास के लोगों ने इसका विरोध किया। विरोध के दौरान एक इमाम से मारपीट का आरोप है। करीब सात बजे इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों का विरोध बढ़ने पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मकान मालिक से जमीन के कागज और निर्माण करने की अनुमति दिखाने को कहा, लेकिन वह कागजात नहीं दिखा पाया। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मकान को सील करवा दिया। वहीं इसके बाद लोग धर्मगुरु से अभद्रता पर भड़क उठे। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पहुंच कोतवाली को घेर लिया। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इमाम और लोगों ने मामले को लेकर एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र से बात की। वहीं देखते ही देखते मौके पर आईजी कुमाऊं डॉ. नीलेश आनंद भरणे, एसएसपी पंकज भट्ट, एसपी सिटी हरबंस सिंह भी पहुंच गए। इमाम और पुलिस अफसरों के काफी समझाने पर लोग शांत हुए। इमाम हाफिज शाहिद की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आईजी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Enraged by indecency with the Imam Haldwani news people surrounded the police station the matter was settled on the assurance of the IG Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More