आबकारी विभाग ने ट्रैक्टर ट्राली में छुपाकर ले जाई जा रही 7 लाख रुपए कीमत की हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की बरामद  

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह,खबर सच है संवाददाता ऊधमसिंह नगर

रुद्रपुर। यहां आबकारी विभाग ने चैकिंग के दौरान ट्रैक्टर ट्राली से 7 लाख रुपए कीमत की हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद की है। हालांकि तस्कर भागने में सफल रहा है। 

जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि गदरपुर के मोतीपुर गांव से बड़ी मात्र में हरियाणा मार्का शराब से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली निकलेगी।  जिसके आधार पर आबकारी विभाग के प्रवर्तन दल और आबकारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आबकारी विभाग की एक विशेष टीम ने घेराबंदी की और ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ने की पराली के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही हरियाणा मार्का की 7 लाख रुपए के बाजार मूल्य की अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप को बरामद कर लिया। आबकारी विभाग ने इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि बरामद ट्रैक्टर-ट्राली किस व्यत्तिफ़ के नाम दर्ज है। आबकारी विभाग की इस बड़ी सफलता पर आबकारी विभाग के आला अधिकारियों ने जिला आबकारी अधिकारी और उनकी टीम की पीठ थपथपाई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Excise department recovered Haryana brand English liquor worth Rs 7 lakh being carried hidden in a tractor trolley rudrapur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More