भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैनात व्यय प्रेक्षक ने किया मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति का निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैनात व्यय प्रेक्षक  कुन्दन यादव ने विधानसभा 56-लालकुऑ, 57-भीमताल एंव 58-नैनीताल ने मंगलवार को मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने राजनैतिक राज्य एंव क्षेत्रीय दलों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा अपने चुनाव प्रचार में प्रसारित विज्ञापनों इलेक्ट्रानिक, सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, ट्विटर एंव फेसबुक पर कड़ी नजर रखे जाने के निर्देश एमसीएमसी में तैनात सहायक नोडल अधिकारियों एवं कार्मिकों को दिये।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  


ब्यय प्रेक्षक यादव ने एमसीएमसी द्वारा रिटर्निंग आफिसर को भेजे जाने वाले नोटिसों उनके प्रतिउत्तर एंव एमसीएमसी द्वारा मीडिया प्रमाणन हेतु दी जा रही अनुमतियों से सम्बन्धित पत्रावलियों का भी निरीक्षण किया। उन्होने सोशल मीडिया, एफएम रेडियों समेत विभिन्न इलेक्टानिक चैनलों पर प्रसारित चुनाव प्रचार सम्बन्धित गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने प्रत्याशियों द्वारा विज्ञापनों पर व्यय का ब्योरा आरओ समेत लेखा टीम को तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश के साथ ही बताया कि एमसीएमसी द्वारा दैनिक सूचनाओं की रिपोर्ट समय पर भिजवाई जाय, साथ ही प्रत्याशियों द्वारा खर्च की गई धनराशि का ब्योरा प्रत्याशियों के खातों के अलावा राजनैतिक दलों के खर्च का ब्योरा राज्य स्तरीय एमसीएमसी कमेटी को भेजने के साथ ही सभी गतिविधियों की सूचनाऐं मेल तथा एमसीएमसी ग्रुप के माध्यम से भेजी जाय। व्यय प्रेक्षक ने एमसीएमसी द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के अन्तर्गत चलाई जा रही गतिविधियों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि एमसीएमसी के माध्यम से रिटर्निंग आफिसर के स्तर से भेजे जाने वाले नोटिसों के निस्तारण में तेजी से  कार्यवाही की जाय। निरीक्षण के दौरान एमसीएमसी सैल में लगाये गये टीवी सेटों पर चुनावी गतिविधियों की रिकॉर्डिंग कार्यो का ब्योरा रखे जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 


निरीक्षण के दौरान सहायक नोडल अधिकारी/सहायक निदेशक सूचना प्रकाश सिंह भण्डारी, केएल टम्टा, तथा एमसीएमसी कमेटी के सदस्यों हिमेन्द्र रौतेला, गितेश त्रिपाठी द्वारा मीडिया प्रमाणन एंव अनुवीक्षण समिति के विभिन्न क्रियाकलापों से व्यय प्रेक्षक को विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Election news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

अनियंत्रित होकर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार दो लोगो की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच्च है संवाददाता    चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर कानाकोट से लोहाघाट की ओर जा रही एक कार सिरतोली के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में कार सवार दोनों लोगो की उपचार के दौरान […]

Read More
उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More