सिद्धू मूसावाला का हत्यारा बताते हुए प्रतिष्ठित ज्वेलर्स से की रंगदारी, पुलिस ने शुरू की जांच  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। शहर के जाने-माने एक प्रतिष्ठित ज्वेलर्स से व्हाट्सऐप पर रंगदारी मांगने का संदेश आया है। रंगदारी मांगने वाले ने खुद को सिद्धू मूसावाला का हत्यारा बताते हुए रंगदारी न देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
बताया जा रहा है कि शहर पटेल चौक जाने माने ज्वेलर्स कारोबारी ने पुलिस मे दी तहरीर में कहां है कि तीन जुलाई को उनके व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से संदेश आया। संदेश भेजने वाले ने लिखा कि उसने सिद्धू मूसावाला की हत्या की है उसने अपना नाम अकिंत सरसा बताया और ज्वेलर्स से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर उसने व्यापारी को जान से मारने की धमकी तक दी गई। सर्राफा कारोबारी को यकीन दिलाने के लिए उसने दुकान का पता और उसका मोबाइल नंबर भी बताया। पूरे मामले में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Extorted money from reputed jewelers by claiming to be the murderer of Sidhu Moosawala extorted money from reputed jewelers of Haldwani Haldwani news Killer of Sidhu Moosawala police started investigation uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More