पिता पर अपनी ही नाबालिक बेटी से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां एक पिता पर अपनी ही 15 साल नाबालिक बेटी के साथ छेड़छाड़ करने के प्रयास का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है को इससे पहले वह हत्या के मामले में सात साल की जेल काट कर घर आया। तबसे ही उसकी नियत अपनी पुत्री के ऊपर खराब थी और आए दिन अपनी पुत्री के साथ अश्लील हरकत करता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता। इससे क्षुब्ध होकर पीड़िता पुलिस के पास पहुंची। पिता के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौप गिरफ्तारी की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार गौलापार के एक गांव में रहने वाला 40 वर्षीय आरोपी मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है। कई साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। वह अपने साथ एक बेटी को भी साथ ले गई थी। आरोपी यहां दो बेटियों के साथ रह रहा था, जिसमें एक की उम्र 13 साल है। बताया जा रहा है कि खेतों में मजदूरी करने वाला आरोपी पिता पिछले तीन साल से अपनी नाबालिग बेटी से अश्लील हरकतें कर रहा था। मंगलवार रात उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया और जब बेटी ने विरोध किया तो उसे बुरी तरह पीटा। रात किसी तरह गुजर गई और अगले दिन पीड़िता खुद पुलिस के पास जा पहुंची। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी के घर पर दबिश दी और उसे दबोच लिया। पुलिस ने पीड़िता के छोटी बहन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

बताते चलें कि आरोपी एक हत्या का आरोपी है। वर्ष 2013 में आरोपी ने हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में दोस्त राजीव के साथ मिलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ने मिलकर लाश को नहर में फेंक दिया था। इस मामले में सात साल की सजा काटने के बाद वह जमानत पर रिहा हुआ। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि किशोरी का मेडिकल प्रशिक्षण कराया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Father accused of molesting his own minor daughter Haldwani news police filed a case and arrested Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More