नेपाल सीमा पर पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आकर पिता और पुत्र बहे काली नदी में, पुलिस जुटी तलाश में 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। नेपाल सीमा पर स्थित झूलाघाट में बकरी चराने के दौरान पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आकर पिता और पुत्र काली नदी में बह गए हैं। पुलिस नदी किनारे तलाश में जुटी है। 

प्राप्त समाचार के अनुसार संतोष चंद 44 वर्ष अपनी पत्नी लीलावती और छह वर्षीय पुत्र तनुज के साथ काली नदी किनारे स्थित श्मशान घाट के ऊपर पहाड़ी पर बकरी चराने गया था। जबकि लगभग दो सौ मीटर दूर लीलावती घास काट रही थी। इसी दौरान पहाड़ी की तरफ से पत्थर गिरने से पिता संतोष चंद और पुत्र तनुज उसकी चपेट में आकर काली नदी में गिर गए और ऊफान पर आयी नदी में बह गए। दोनों की चीख सुनकर दो सौ मीटर दूर घास काट रही लीलावती पति और पुत्र को बचाने के लिए काली नदी में कूदने वाली ही थी कि नदी किनारे नहा रहे युवकों ने उसे रोका और सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर नदी किनारे तलाश में जुटी है। काली नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Father and son flow into the Kali river after being hit by a stone that fell from the mountain on Nepal border pithoragarh news police engaged in search Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More