पिता ने मंदबुद्धि बेटी से दुष्कर्म कर बनाया गर्भवती

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


हरियाणा। रोहतक में पुलिस ने मंदबुद्धि बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता चार माह की गर्भवती थी, जिसका खुलासा पीजीआई में जांच के बाद हुआ। भ्रूण के डीएनए से जब पुलिस ने आरोपी के डीएनए से मिलान करवाया तो यह खुलासा हुआ। रविवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया। जबकि लड़की को महिला आश्रम में भेजा गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म और लूट के चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सांपला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति मेहनत मजदूरी का कार्य करता है और परिवार सहित थाना क्षेत्र में रहता है। 10 फरवरी 2021 को उसने शिकायत दी कि उसकी पत्नी का देहांत हो चुका है, जबकि बेटा घर छोड़कर चला गया। घर पर 30 वर्षीय मंदबुद्धि बेटी है। आठ फरवरी को वह बेटी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत के चलते पीजीआई ले गया था, जहां डॉक्टरों ने बताया कि बेटी चार माह से गर्भवती है। डॉक्टरों ने कानूनी सलाह के बाद लड़की का गर्भपात करवाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर छानबीन की।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने चोरी की दो मोटर साईकिल के साथ दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार   

जब पुलिस को वारदात का सुराग नहीं लगा तो लड़की के पिता पर ही शक हुआ। उसे जांच में शामिल किया गया। इसके बाद लड़की, लड़की के पिता व भ्रूण का डीएनए टेस्ट करवाया गया। अब डीएनए टेस्ट रिपोर्ट आई। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि लड़की से उसके पिता ने ही दुष्कर्म किया था। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news hariyana news

More Stories

राष्ट्रीय

शिक्षा और छात्रों के कल्याण के लिए समर्पित भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  स्मृति पाण्डे, खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। 15 अक्टूबर 1931 को भारत के रामेश्वरम में एक सामान्य परिवार में जन्मे भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती है। आज का दिन उनके सम्मान में विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। जनता […]

Read More
राष्ट्रीय

शहीद भगत सिंह जयंती 2024!भारत माता के सच्चे सपूत को शत -शत नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी।  “मुझे तन चाहिए, ना धन चाहिए,  बस अमन से भरा यह वतन चाहिए, जब तक जिंदा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए,  और जब मरूं तो तिरंगा ही कफन चाहिए।” भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने के लिए कई वीरों […]

Read More
राष्ट्रीय

आसमान में काले बादलो के साथ ही इन राज्यों में होगी गरज के साथ मूसलाधार बारिश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में एक बार फिर तापमान में कमी आने से सर्दी का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की कंपकंपी बंधन शुरू हो गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी होने से कुछ जगह हिमस्खलन की घटनाएं […]

Read More