अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी और दूसरा पुत्र गंभीर  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

बाजपुर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत बाजपुर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार व उसके मासूम पुत्र की मौत हो गई जबकि पत्नी और दूसरा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटनाक्रम के मुताबिक सड़क हादसे में बाईक सवार पिता व उसके दो वर्षीय मासूम पुत्र की मौत हो गयी है। दुर्घटना में मृतक की पत्नी तथा दूसरा मासूम पुत्र भी गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल पुत्र व मां को काशीपुर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

सुलतानपुर पट्टी चौकी प्रभारी दीपक कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार देर सायं ग्राम दोहरा टांडा मुस्तकीम, थाना आईटीआई काशीपुर, निवासी मित्रपाल उम्र 28 वर्ष अपनी पत्नी सुमन उम्र 25 वर्ष तथा जुड़वा पुत्र वंश व हिमांशु उम्र 2 वर्ष के साथ अपनी बाइक से बाजपुर में रिश्तेदारों से मिलकर वापस अपने घर लौट रहे थे कि ग्राम रम्पुरा शाकर के समीप हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने बाइक के सड़क पर गिरे होने तथा मौके पर चालक मित्रपाल के मृत पाये जाने के बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से मां तथा दोनों पुत्रों को सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने तक दो वर्षीय वंश की भी मृत्यु हो गई। इधर मृतक की पत्नी सुमन तथा दूसरे दुधमुहे पुत्र हिमांश को भी गंभीर चोटें आने से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद काशीपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना अज्ञात वाहन से हुई है जिसका पता लगाया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More