रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हेलिपैड के समीप घोड़े की टक्कर लगने से एक महिला यात्री गहरी खाई में जा गिरी और उसकी मौत हो गई। एनडीआरएफ ने शव खाई से निकालकर हेलिपैड पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडर दीपक भट्ट और संजय भट्ट ने बताया कि शुक्रवार को देर शाम केदारनाथ से गौरीकुंड लौट रही महिला यात्री जिखाकोदरिम 45 वर्ष पत्नी जोगिन्द्र कोहरिन निवासी जिला बीरा नेपाल को चीरबासा में घोड़े ने टक्कर मार दी और वह गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर एनडीआरएफ और यात्रा मैनेजमेंट फोर्स के जवान खाई में उतरे और शव निकालकर सड़क तक पहुंचाया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]