आबादी के बीच बने कबाड़ियों के गोदाम में लगी आग, घण्टों की कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यहां रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में भीषण अग्निकांड हुआ है। दादूपुर सलेमपुर में आबादी के बीच बने कबाड़ियों के छह गोदामों में रविवार की देर रात भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिससे स्थानीय लोगों में भगदड़ की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने करीब साढ़े सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दादूपुर-सलेमपुर में घनी आबादी के बीच काफी संख्या में कबाड़ियों के गोदाम बने हुए हैं। अधिकांश गोदाम एक दूसरे से सटे हुए हैं। रविवार की देर रात अचानक एक कबाड़ी के गोदाम में आग गई। कुछ ही देर में आग फैलती गई और आसपास के गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते छह कबाड़ के गोदाम चपेट में आ गए और आग विकराल रूप लेती चली गई। रात करीब डेढ़ बजे स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग की टीम को सूचना दी। जिस पर सिडकुल फायर स्टेशन से एफएसओ अनिल त्यागी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग को बुझाने की शुरुआत की। आग इतनी भयंकर थी कि गाड़ियां कम पड़ने लगी। जिस पर मायापुर, रुड़की, भगवानपुर, बुग्गावाला और यहां तक की ऋषिकेश से भी फायर ब्रिगेड मंगवानी पड़ी। दमकल कर्मियों ने सुबह आठ बजे तक गोदामों में लगी आग को बुझाया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Fire broke out in a scrap warehouse located amidst a populated area Fire news haridwar news the fire was brought under control after hours of hard work Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More