मल्लीताल स्थित बेकरी कंपाउंड में रॉकेट की चिंगारी से तीन मंजिले भवन में लगी आग

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। मल्लीताल स्थित बेकरी कंपाउंड में रात लगभग 12:30 बजे एक तीन मंजिले भवन में आग लग गई। आबादी क्षेत्र वाले बेकरी कंपाउंड में दिवाली के रॉकिट ने रामकिशोर बेदी के तीन मंजिले मकान को आग की भेंट चढ़ा दिया। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी, जिसके बाद 100 मीटर दूर बने अग्निशमन कार्यालय से टीम पहुंच गई। घंटों की मशक्कत के बाद टीम को पानी की लाइन में पानी नहीं मिल सका और इस बीच आग का वेग बढ़ते चला गया। अग्निशमन की टीम ने बमुश्किल आग बुझानी शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पानी की लाइनों में पानी ही नहीं आया, जिससे आग बुझाने में काफी परेशानी हो गई। मकान तक पहुंचने का रास्ता संकरा होने के कारण अलग अलग जगहों से पानी लिया गया। आग से मकान मे रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। अग्निशमन की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Fire broke out in a three-storey building in the bakery compound located in Mallital due to spark from a rocket nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More