उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी में हुई सीजन की पहली बर्फबारी

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में शनिवार देर रात मौसम ने करवट ली और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो गई। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी में शनिवार रात नौ से बर्फबारी होती रही। हर्षिल घाटी में यह सीजन की पहली बर्फबारी है। इस समय हर्षिल में तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस है। जिला मुख्यालय के आसपास मौसम साफ है। वहीं कहीं-कहीं पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं। सर्द हवाओं से पहाड़ से मैदान तक ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज भी प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। तापमान में भी मामूली गिरावट आने के आसार हैं। प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

प्रदेश में लंबे समय से मौसम शुष्क रहने के बाद अब वर्षा के असार बनने लगे हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश में कहीं-कहीं बादल मंडरा रहे हैं। शनिवार को दून समेत आसपास के क्षेत्रों में दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की आशंका है। अगले दो दिन चमोली-पिथौरागढ़ समेत आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा और हिमपात हो सकता है। इसके साथ ही प्रदेश के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। इसके अलावा हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में उथला कोहरा छाने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही शीतलहर चलने की भी चेतावनी दी गई है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 18 डिग्री सेल्सियस से अधिक का अंतर रह सकता है। कर्णप्रयाग-नौटी मोटर मार्ग पर पाले ने बढ़ाई दुश्वारियां जनपद चमोली के अंतर्गत कर्णप्रयाग, गैरसैंण, देवाल, थराली, ग्वालदम एवं नारायणबगड़ पिंडरघाटी में सर्द हवाओं ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। वहीं मोटर मार्गों पर गिरे पाले से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। कर्णप्रयाग-नौटी मोटर मार्ग के किमी 12 से 21 तक धूप की किरणें न पहुंचने के कारण पाला छोटे वाहनों के लिए आवागमन में परेशानी खड़ी कर रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: First snowfall of the season in Harshil Valley including Gangotri Dham of Uttarkashi district Snowfall Uttarkashi news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More