जेएनयू में कार से आये पांच लड़कों ने छात्राओं के किडनैप की करी कोशिश, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार अन्य की तलाश शुरू 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

दिल्ली। मंगलवार देर रात जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की दो छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अपरहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में गुरुग्राम निवासी आरोपी अभिषेक ने बताया कि वो उस दिन अपने चार दोस्तों के साथ दो बार जेएनयू कैंपस गया था। एक बार शाम 7 बजे और उसके बाद रात 11:30 बजे। उन सभी ने शराब पी रखी थी। इस दौरान कैंपस गेट के बाहर पीएचडी छात्र रणधीर की जमकर पिटाई कर दी। उससे पहले दो छात्राएं खाने के बाद सैर पर निकली थीं। उनके साथ छेड़छाड़ की और उनका अपहरण करने की भी कोशिश की। पुलिस अब मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो गई है। जल्द ही उनकों भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

बताते चलें कि आरोपी अभिषेक जो कार चला रहा था वो उसकी नहीं थी बल्कि उसके मामा की है। अभिषेक पहले से ही जेएनयू में आ-जा रहा था। मंगलवार को डिनर कर सैर पर निकली दो छात्राओं के साथ आरोपियों ने पहले छेड़छाड़ की, उनके साथ बदतमीजी की। गंदी और बेहूदि फब्तियां उन पर कसी। उसके बाद एक छात्रा के अपहरण की कोशिश की। हैरत की बात है कि इतना सब होने के बाद आरोपी वहां से गए नहीं, बल्कि उन्होंने मेन गेट पर पीएचडी छात्र की पिटाई की। जिसके बाद देर रात छात्रा की शिकायत पर वंसत कुंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया और पीएचडी छात्र की पिटाई मामले में किशनगढ़ थाने पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बुधवार रात पुलिस ने आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार करने के साथ ही बाकी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news delhi news Five boys who came in a car tried to kidnap girl students in JNU JNU news police arrested one and started searching for others

More Stories

दिल्ली

‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा बवाल : शहजाद पूनावाला-सिवेट तोमर में भिड़ंत, प्रोमो में धक्का देने का दावा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का शो “राइज एंड फॉल 2” जिसमें कई सारे तगड़े प्लेयर्स, कुछ राजनीति के क्षेत्र से, तो कई सोशल मीडिया-ओटीटी से जाने-माने चेहरे हैं। अब उन्हीं में से दो लोगों के बीच बुरी तरह लड़ाई होने की जानकारी सामने आ रही है। या ये […]

Read More
दिल्ली

सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: तीन मंजिला इमारत धराशायी, दो छात्रों को निकाला गया सुरक्षित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों, जिनमें छात्रों के शामिल होने की आशंका है, के फंसे होने की सूचना से हड़कंप […]

Read More
दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More