ज्योतिर्मठ (चमोली)। चमोली के बिरही निजमूला मोटर मार्ग पर शुक्रवार रात बारात की कार के खाई में गिरने से कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने खराब मौसम के बीच बमुश्किल शवों को खाई से बाहर निकाला। राततक दो मृतकों की ही शिनाख्त हो पाई थी।
सीओ मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार शाम को एक बारात में शामिल पांच लोग कार से चमोली के मंगलौरी गांव से निजमूला के पगना गांव जा रहे थे। इस बीच बिरही से 10 किमी आगे कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर चमोली थाने से पुलिस मौके को रवाना हुई। बारिश के चलते रेस्क्यू कार्य चुनौतीपूर्ण रहा। कार सड़क से डेढ़सौ मीटर नीचे बिरही गंगा में गिरी थी। खड़ी चट्टान होने से शव को बड़ी मुश्किल से सड़क तक लाया गया। पांच मृतकों में से दो की पहचान 46 वर्षीय सुरेंद्र लाल पुत्र लालू व 50 वर्षीय सुरेंद्र लाल पुत्र माधो के रूप में हुई। शेष तीन की पहचान अभी नहीं हुई है। डीएम चमोली संदीप तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में तेज आंधी-बारिश के बीच हादसा हुआ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक जताया।दुर्घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने फोन पर अधिकारियों से अपडेट लिया और उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बीते […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]