इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की कार की टक्कर से पांच वर्षीय छात्रा की हुई मौत   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

 

कालाढूंगी । कोटाबाग क्षेत्र के ग्राम दोहनिया में गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की कार की टक्कर से एलकेजी की पांच वर्षीय छात्रा की मौत हो गई।

 

 

गुरुवार दोपहर करीब एक बजे स्कूल की छुट्टी होने पर कोटाबाग क्षेत्र में मायारामपुर के चेतना स्कॉलर स्कूल की वैन बच्चों को घर छोड़ रही थी। दोहनिया गांव में चेतना स्कॉलर स्कूल की एलकेजी की 5 वर्षीय छात्रा कृष्णा पुत्री अनिल कुमार स्कूल वैन से उतरी और रोड पार कर घर को जाने लगी। इसी दौरान सामने से आ रही आदर्श विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरीश चंद्र बिनवाल की कार ने बालिका को रौंद दिया। कार की टक्कर लगने के बाद बालिका कुछ दूरी तक कार में फंसकर घिसटती चली गई। ग्रामीणों ने घेरकर कार रुकवा ली और प्रधानाचार्य की कार से ही गंभीर घायल कृष्णा को अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक डॉ. सलीम अंसारी ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। कोटाबाग चौकी पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य बिनवाल को उनकी कार समेत अपने कब्जे में लेकर थाना कालाढूंगी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मृत छात्रा के परिजनों ने आरोपी कार चालक प्रधानाचार्य हरीश बिनवाल और चेतना स्कॉलर स्कूल के खिलाफ कालाढूंगी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Five year old student dies after being hit by car of Inter College Principal kotabag news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More