दहेज में पांच लाख रुपए न लाने पर ससुरालियों ने विवाहिता का हाथ तोड़ने के साथ ही निकाला घर से

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

 

काशीपुर। दहेज में पांच लाख रुपए न लाने पर ससुरालियों ने विवाहिता से मारपीट कर उसका हाथ तोड़ने के साथ ही घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

 

 

 

काशीपुर के ग्राम भगवंतपुर निवासी मनीषा ने कहा कि उसकी शादी सात दिसंबर 2023 को ग्राम रायपुर निवासी आकाश उर्फ खिलेंद्र सिंह से हुई थी। शादी के समय परिजनों ने हैसियत अनुसार उपहार दिये थे। आरोप लगाया कि पति आकाश, ससुर रमेश, सास सविता, देवर ऋतिक पांच लाख रुपये नकद लाने की मांग कर उससे मारपीट करने लगे। बताया कि नौ मई को वह कमरे में थी। सुबह करीब सात बजे आरोपी कमरे में आए और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे, इंकार करने पर उसके साथ मारपीट की जिससे उसके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया। इस दौरान देवर ऋतिक ने उसके साथ अश्लील हरकत की और मारपीट कर घर से निकाल दिया। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dowry Torture For not bringing five lakh rupees in dowry In-laws broke the hand of the married woman and threw her out of the house the in-laws broke the hand of the married woman and threw her out of the house US nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More