वनाग्नि सुरक्षा दल ने जंगल में आग लगाते तीन लोगो को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
रुद्रप्रयाग। जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ अब वन विभाग ने सख्ती शुरू करते हुए तीन लोगों को जंगल में आग लगाते हुए पकड़ कर गिरफ्तार किया है।
जनपद में कई जगह जंगलों में आग लगी है। मुख्यालय के लगे जंगल भी आग की भेंट चढ़ गए हैं। जखोली, बच्छणस्यूं, भरदार, धनपुर, तल्लानागपुर आदि क्षेत्र में आग लगी है। प्रभागीय वनाधिकारी के नेतृत्व में गठित वनाग्नि सुरक्षा दल ने तहसील जखोली के तड़ियाल गांव निवासी नरेश भट्ट को जंगल में आग लगाते पकड़ा। आरोपी ने पूछताछ में टीम को बताया कि बकरियों के लिए नई घास उगाने के लिए उसने जंगल में आग लगाई। वहीं, उत्तरी जखोली के डंगवाल गांव में हेमंत सिंह और भगवती लाल को जंगल में आग लगाते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु ने बताया कि जंगल में आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग ने जंगलों में आग लगाने पर इस साल अब तक जिले में 19 मुकदमे दर्ज किए हैं।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: fire in the forest Forest fire protection team arrested three people for setting fire in the forest rudraprayag news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More